बिहार में बढ़ते अपराध और छात्रों के आंदोलन को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि रविवार (16 अगस्त) को वह राजधानी पटना में भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के मुद्दे और बिहार में लगातार हो रही हत्या एवं अपराध की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे.
बिहार के हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी 16 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहा है. इसके बावजूद सरकार अपराध पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो रही है. सांसद ने मुद्दा छात्रों के आंदोलन के समर्थन में, बिहार में बढ़ते अपराध और हो रही हत्याओं, BPSC, हिंदी और इंग्लिश में इंग्लिश को 80% बढ़ावा के खिलाफ भूख हड़ताल का ऐलान.
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे तब तक विपक्ष की ओर से आंदोलन जारी रहेगा. राहुल गांधी नहीं छोड़ेंगे.एक दिन भी उन्हें सोने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हर दिन पीएम मोदी के सपने में राहुल गांधी आएंगे.
पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी करेंगे. इसके बाद बिहार बंद का आह्वान किया जा सकता है. उन्होंने साफ कहा कि छात्रों, अपराध और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे.
सांसद पप्पू यादव वैशाली में मृत ठेकेदार रामनरेश राय के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. वह सदर थाना क्षेत्र स्थित ठेकेदार के घर गए थे. यहां उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने ठेकेदार की हत्या को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.
34