राजयोग मेडिटेशन शिविर का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक बबलू गुप्ता ने कहा तनावमुक्त जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन जरूरी

Live News 24x7
5 Min Read

Live News 24×7 के लिए अशोक वर्मा।

रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तनावमुक्त जीवन के लिए आयोजित तीन दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर का शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु, युवा एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के विधान पार्षद बबलू गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय तनावमुक्त जीवन से मुक्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के हर वर्ग और विशेष रूप से युवाओं के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लोगों को तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। विधायक ने संस्था की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर का अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने का आह्वान किया।

पूर्वी चंपारण प्रभारी बीके पूनम बहन ने कहा कि तन को स्वस्थ रखने के लिए मन की शांति जरूरी है और मन तभी शांत हो सकता है, जब हमारा परमात्मा से कनेक्शन मजबूत हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं के पीछे भाग रहा है, लेकिन वास्तविक शांति और शक्ति का स्रोत परमात्मा से जुड़ाव में है। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक चेतना को जागृत कर मन को शांत, स्थिर और सकारात्मक बनाया जा सकता है।पोखरबिंडा शिवहर सेवा केंद्र प्रभारी बीके मनीषा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव से ग्रसित है।

तनाव से मुक्ति और मन की शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन एक प्रभावी आध्यात्मिक मार्ग है। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य अनेक प्रकार के व्यसनों और बुराइयों से घिरकर अपनी वास्तविक पहचान भूलता जा रहा है। वह स्वयं को केवल शरीर समझ बैठा है, जबकि वास्तव में हम सभी आत्माएं हैं। जब मनुष्य अपनी आत्मिक पहचान को समझता है और परमात्मा से अपना संबंध जोड़ता है, तब जीवन में शांति, सकारात्मकता और शक्ति का अनुभव होने लगता है।

इस अवसर पर बी .के शोभा मधुबन से पधारीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं संस्था की सेवाओं का परिचय दिया गया।

कार्यक्रम में बजराज पांडे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीके शोभा माता, बीके श्याम भाई, बीके प्रदीप भाई, बीके आशा बहन, बीके रागिनी बहन सहित रामगढ़वा सेवा केंद्र की प्रभारी बहन एवं संस्था से जुड़े अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे। रामगढ़वा सेवा केंद्र प्रभारी बी के रागिनी बहन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 8 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित राजयोग मेडिटेशन शिविर पूरी तरह निःशुल्क है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने जीवन को तनावमुक्त, सकारात्मक और राजयोगी बनाने का प्रयास करें।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। “गूंज रहा शिव का संदेश”गीत की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक भाव से भर दिया। इसके साथ ही “सबका मालिक एक, क्यों बंटा हुआ संसार है, सच पूछो तो सारी दुनिया अपना ही संसार है” भाव पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में आयुषी कुमारी, खुशी कुमारी, अर्पणा कुमारी एवं कल्पना कुमारी सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर उपस्थित श्रद्धालु एवं भक्तजन झूम उठे और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। ध्वजारोहण एवं शिव आरती के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके बाद शिव आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पुष्पेंद्र तिवारी, अवध पटेल, राम एकबाल प्रसाद, रवि यादव, मुरली प्रसाद, सोनू, देवीलाल प्रसाद एवं प्रमोद सिंह सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।

आयोजकों ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन केवल तनाव दूर करने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, जीवन को सकारात्मक और व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाने की एक आध्यात्मिक विधि है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *