फलित ज्योतिष से सटीक कुंडली विश्लेषण करने पर ज्योतिष शास्त्र के विद्वान आचार्य राकेश झा को मिला अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मान

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार टॉक के छठे संस्करण में इवेंटजिक मीडिया द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव एवं सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से ज्योतिष शास्त्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सूबे के प्रमुख युवा ज्योतिषी आचार्य राकेश झा को अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मान से सम्मानित किया। फलित ज्योतिष से आम और खास को सटीक कुंडली विश्लेषण करने पर इन्हे यह सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेट किया गया।

आयोजनकर्त्ता के मुताबिक यह सम्मान समाज और राष्ट्र के लिए पूरी तरह से समर्पित रहने वाले महानुभावों को दिया जाता है I जिसमें ज्योतिषाचार्य राकेश झा का नाम प्रमुख है, इनके ज्योतिषीय ज्ञान केवल राष्ट्रहित ही नहीं अपितु भारतीय ज्योतिष ज्ञान परंपरा को इस आधुनिक युग में भी पत्रिकाओं एवं दूरसंचार के माध्यम से वैश्विक मंचों पर स्थापित करने में भी अहम योगदान है ।

सम्मान मिलने पर आचार्य राकेश झा ने इसे अपने माता-पिता समेत पुरे परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से आम और खास सभी के लिए और अधिक समर्पण तथा जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

दरभंगा के संस्कृत विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा लेने के बाद आचार्य राकेश झा वर्तमान में देश के सभी प्रमुख राज्यों तथा पड़ोसी देश नेपाल में भी ज्योतिषीय परामर्श, वास्तु परीक्षण, कुंडली विश्लेषण, समाजिक परामर्श व शैक्षणिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

इस उपलब्धि पर ईवेंटिक मिडिया के प्रमुख चंदन राज, समाजसेवी किसलय किशोर, ऋचा झा, डॉ.राजेश रंजन, डॉ.अमृता सिन्हा, कामिनी झा समेत दर्जनों लोगो ने बधाई दिया तथा इसे ज्योतिष शास्त्र की प्राचीन विद्या परंपरा और बिहार की बैद्धिक धरोहर के लिए गौरव का विषय बताया।

21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *