गयाजी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने गया नगर निगम के वार्ड पार्षद, सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं समाजसेवी मनोज कुमार को पार्टी का पट्टा एवं सदस्यता पर्ची पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा निरंतर समाज के समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध लोगों को साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज कुमार के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा वे जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं मनोज कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा के लिए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें जो सम्मान और विश्वास दिया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
36