गया जी। झारखंड से पधारे पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब, गया की स्थापना 1961 में हुई थी। 66 वर्षों से निरंतर विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। जिस समय क्लब की स्थापना हुई थी उस समय पूरे बिहार में केवल तीन या चार क्लब ही थे जबकि झारखंड भी बिहार का ही हिस्सा था। यह अत्यंत गौरव का विषय है।
समारोह में उपस्थित पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. श्री प्रकाश सिंह एवं लायंस क्लब मगध के अध्यक्ष लायन सुबोध प्रकाश ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए नए क्षेत्र में सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है।
*नए पदाधिकारी* :
*अध्यक्ष* : लायन विनय वर्मा
*उपाध्यक्ष* : लायन संदीप कुमार एवं लायन अभिषेक मृणाल
*सचिव* : लायन डॉ. तनवीर उस्मानी
*संयुक्त सचिव:* लायन राजीव शर्मा
*कोषाध्यक्ष* : लायन नीरज कुमार
*क्लब प्रशासक* : लायन डॉ. नन्द किशोर गुप्ता
*सर्विस चेयरपर्सन:* लायन राजन सिजुआर
*क्लब डायरेक्टर:* लायन डॉ. विनय कुमार, लायन मनोज कुमार, लायन विनय सिन्हा
सभी उपस्थित सदस्य एवं अतिथियों का स्वागत लायन मनोरंजन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन लायन जावेद यूसुफ और धन्यवाद ज्ञापन लायन अंशु कुमार ने किया है।
26