गया के तीरंदाज नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में साधेंगे निशाना

Live News 24x7
3 Min Read
  • पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में हुये ट्रायल में चयनित
  • 28 मार्च से 6 अप्रैल तक गुंटूर आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी प्रतियोगिता
गया जी । जिले के तीरंदाज अब नेशनल प्रतियोगिता में अपने लक्ष्य पर निशाना साधेंगे। पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में राज्यस्तरीय ट्रायल के बाद जिले के खिलाड़ियों 17 से अधिक तीरंदाजों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये तीरंदाज 28 मार्च से 6 अप्रैल तक आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित होने वाली एनटीपीसी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधेंगें। तीरंदाजी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कोच जय प्रकाश ने बताया कि नेशनल के पहले इन तीरंदाजों का ट्रायल पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित हुआ। जहां राज्य भर के एक सौ से अधिक तीरंदाज भाग लिये। इनमें गया के 17 से अधिक तीरंदाजों का चयन हुआ है। जो नेशनल प्रतियोगिता के अंडर – 10 , अडर – 13 व अंडर – 15 वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेगें।
गया के ये तीरंदाज नेशनल के लिए हुये चयनित
इस ट्रायल में गया के 17 तीरंदाज नेशनल के लिए चयनित हुये है। अंडर 13 इंडियन राउंड बालक वर्ग में करण कुमार,रणबीर राज गुलु कुमार शुभम रॉय,मानस कुमार एवं बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी,वैष्णवी करण, छोटी कुमारी,आकृति पांडेय,गया के चयन हुआ। जबकि रिकर्व बालक वर्ग में  रुद्र प्रताप सिंह,अश्विन कुमार,सादिक़ शिद्दीक़ी का चयन हुआ। जबकि बालिका वर्ग में दिया कुमारी, अराध्या कुमारी, हर्षिका रानी शामिल रही। वहीं कंपाउंड राउंड में सफ़ा सिद्धिकी का चयन हुआ।वही अंडर-10 रिकर्व राउंड में आदर्श कुमार व आरुष आजाद ,इंडियन राउंड बालक वर्ग में ईशान सिंह, सक्षम पांडेय,मयंक राज बालिका वर्ग में छोटी कुमारी,आकृति पांडेय ।बालिका कंपाउंड राउंड में सफ़ा सिद्दीकी का चयन हुआ है ।
वही अंडर-15 बालक वर्ग में आदर्श कुमार,करण कुमार,रणबीर राज एवं बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी,वैष्णवी करण ।बालिका रिकर्व राउंड में हर्षिका रानी,दिया कुमारी,आराध्या भारती एवं बालक वर्ग में आर्यन कुमार,रुद्र प्रताप सिंह,नमन प्रभाकर का चयन हुआ है ।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने खिलाड़ियों को दी शुभकामना
नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन संकरण ने जीत की अग्रिम बधाई दी है। उन्होनें कहा कि दिल से खेलो और पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन करें। इस मौके पर मगध आरर्ची फाउडेंशन के कोषाध्यक्ष अंजय कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने भी बधाई दी  हू।
6
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *