Breaking : बीजेपी नेता के कॉलेज में लॉ की छात्रा का मिला शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार की राजधानी पटना में नीट की छात्रा की मौत की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि एक नए सनसनीखेज मामले ने बिहार पुलिस की नींद उड़ाकर कर रख दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि यह मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है जहां एक लॉ की छात्रा के द्वारा कॉलेज कैंपस में ही खुदकुशी कर लेने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और सबसे बड़ी बात यह रही की खबरों की कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों को गेट के अंदर तक जाने नहीं दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कई घंटों तक मीडिया कर्मियों को गेट के बाहर रखा उन्हें अंदर जाने की इजाजत तक नहीं दी गई। आपको बता दे कि यह पूरा मामला डेहरी इलाके के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल हॉस्पिटल कॉलेज से जुड़ा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिले के रहने वाली लॉ की एक छात्रा ने कॉलेज कैंपस में ही खुदकुशी कर ली बताया यह भी जा रहा है कि उसके पास से सुसाइड नोट तक बरामद हुआ है। आनन फानन में कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

रोहतास एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम तथा पुलिस कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और पूरे मामले की बारीकी से जॉच शुरू कर दी है। हालांकि लॉ की छात्रा ने किस परिस्थितियों में आत्महत्या की है यह जांच का विषय है ।

बताते चले की नारायण मेडिकल हॉस्पिटल कॉलेज भाजपा के एक कद्दावर नेता का है जिनकी पहुंच केंद्रीय नेतृत्व तक है। ऐसे में इस घटना ने कॉलेज प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है वहीं अब तक कॉलेज प्रबंधन की तरफ से इस घटना को लेकर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

पूरे मामले पर रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला प्रतित हो रहा है । पूरी घटना की एफएसएल टीम जांच कर रही है। परिजनों का बयान भी लिया जा रहा है। मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले पर से पर्दा उठ पाएगा।

114
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *