बिहार में बड़ी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगो से करता था ठगी, पुलिस ने एैसे किया गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार समेत पुरे देश में साइबर अपराधी इन दिनो रोज नए नए हथकंडे अपना कर लोगो को अपना शिकार बनाने का काम कर रहे है। बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवादा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लोन धोखाधड़ी में शामिल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 17/26 के तहत की गई। एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अपसढ़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश कुमार (23 वर्ष), पिता भोला राम, निवासी अपसढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बजाज फाइनेंस के नाम पर सस्ते दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। उसके पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 16/26 के तहत की गई। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाघी से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कारू कुमार (21 वर्ष), पिता श्रवण राम, निवासी बाघी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, वह बजाज फाइनेंस के अलावा धनी फाइनेंस और मुद्रा फाइनेंस के नाम पर भी कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच देकर साइबर ठगी करता था। उसके पास से भी दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है। साइबर थाना ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक के जरिए लोन संबंधी प्रस्तावों पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *