प्रो. (डाॅ.) वीरेंद्र नाथ पाण्डेय स्मृति समारोह 13 जनवरी को

Live News 24x7
2 Min Read
  •  सेमिनार व काव्याॅजलि का होगा आयोजन : डाॅ. चन्द्रलता झा
मोतिहारी : चंपारण की कला, संस्कृति व शिक्षा को देश- दुनिया में नयी पहचान दिलाने वाले महान शिक्षाविद, ख्यातिलब्ध पत्रकार व मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. ( डॉ.) वीरेंद्र नाथ पाण्डेय की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रो. ( डाॅ.) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय स्मृति समारोह का आयोजन 13 जनवरी को होगा।
आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. चंद्रलता झा ने बताया कि शहर के एमकेडी पब्लिक स्कूल स्थित सभागार में अपराह्न 2 बजे से प्रो. ( डाॅ.) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट, मोतिहारी के तत्त्वावधान में आयोजित स्मृति समारोह के अवसर पर प्रथम सत्र में ‘प्रो. वीरेंद्र नाथ पाण्डेय : व्यक्तित्व और विचार ‘ विषयक सेमिनार का आयोजन होगा, जबकि दूसरे सत्र में साहित्यकार डाॅ. विनय कुमार सिंह के संयोजन में काव्याॅजलि आयोजित है। जिसमें नामचीन कवि- शायरों द्वारा काव्य – पाठ किया जाएगा। समारोह में शहर के शिक्षाविद्, कलाकर्मी व बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है। शनिवार को आयोजन स्थल पर समारोह की तैयारी से जुड़े आवश्यक बिन्दुओं की समीक्षा की गई।
    आयोजन समिति अध्यक्ष डाॅ. चंद्रलता ने कहा कि कुलपति के रुप में डॉ. पाण्डेय ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया को अंतरराष्ट्रीय ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया। वहीं अपनी बेवाक कलम के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में भी नये कीर्तिमान स्थापित किए। डाॅ. चन्द्रलता ने कहा कि डाॅ.पाण्डेय ने चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव के मंच पर दुनिया के कई महान कलाकारों का प्रदर्शन करा भारतीय कला को एक नयी दिशा दी। उन्होंने कहा डाॅ.पाण्डेय ने देश की उच्च शिक्षा नीति निर्माण में महत्ती भूमिका निभाई एवं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई विशिष्ट पदों को सुशोभित कर चंपारण को गौरवान्वित किया।
27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *