अपराध पर लगाम और शराब कारोबारियों पर नकेल कसने में सफल हुई है पूर्वी चंपारण पुलिस

Live News 24x7
3 Min Read
  • 31,922 अपराधियों की हुई रिकॉर्ड गिरफ्तारी के साथ 272 अवैध हथियार बरामद 
मोतिहारी, नरेंद्र झा। पूर्वी चंपारण के डीआईजी हर किशोर राय के कुशल व इमानदार नेतृत्व तथा मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के सफल कप्तानी में पूर्वी चंपारण की पुलिस कीर्तिमान बना रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी हो या फिर नशा कारोबारियों पर कार्रवाई पूर्वी चंपारण की पुलिस रिकार्ड सफलता हासिल कर रही है।नया साल में शराब की आपूर्ति करने के लिए शराब कारोबारियों ने अपना नेटवर्क फैला रहा है तो मोतिहारी पुलिस उन्हें नकेल डालने के लिए भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शराब की खेप जैसे ही पूर्वी चंपारण की सीमा में प्रवेश करती है, पुलिस दबोच लेती है। वैसे तो लगभग एक साल में पूर्वी चंपारण की पुलिस ने नशीली पदार्थों की बरामदगी में रिकॉर्ड बनाया ही है, अवैध शराब की भी अप्रत्याशित बरामदगी की है। आंकड़े के अनुसार कुल 30.8 करोड़ की मादक पदार्थ पकड़ी गई है जिसमें गांजा 4,590 किलो,चरस 47 किलो, स्मैक 38.6 किलो शामिल है।इसी तरह 13.66 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी गई। इसके अलावा पूर्वी चंपारण की पुलिस ने भारी संख्या में अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर यहां अमन चैन बहाल रखने और अपराध के खिलाफ अपनी सख्ती का संदेश दिया है।अब तक कुल 31,922 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। भारी संख्या में अवैध हथियार भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार लगभग एक साल में 272 अवैध आग्नेयास्त्र एवं 959 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर अपराधियों के मंसूबों को कूचलने का प्रयास किया है। अभी पूर्वी चंपारण में कोई संगठित अपराधिक गिरोह सक्रिय नहीं है और कांटेक्ट किलर भाग खड़े हुए हैं।यह सब पुलिस की उपलब्धियां तब हासिल हो सकीं है जब चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का सानिध्य और सफल निर्देशन मिल सका। डीआईजी के सख्त तेवर और सफल निर्देशन के आलोक में एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपनी पुलिस कप्तानी को मजबूत किया और अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को लक्ष्य पर लगाया जिससे रिकॉर्ड सफलता प्राप्त हुई। बहरहाल, पूर्वी चंपारण जिला शांत है, लोग बेखौफ हैं और अपराधियों में भय व्याप्त है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले साल में भी यहां शांति कायम रहेगी और आमजन भयमुक्त होकर अपना जीवन खुशहाल तरीके से गुजार पाएंगे।
27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *