रोगी हित धारक मंच के सदस्यों ने जाना योग का लाभ 

Live News 24x7
1 Min Read
  • फाइलेरिया में भी योग लाभदायक
मुजफ्फरपुर : आयुष्मान आरोग्य मंदिर पटियासा, बसौली, मझौली, मझौलिया, भटोना, रौतिनिया, रक्शा पर शनिवार को विश्व योग दिवस का कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, रोगी हितधारक मंच  के द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें सीएचओ अभिलाषा प्रिया, नवीन कुमार, गीता कुमारी, रंजन जायसवाल, सत्यम कुमार, अविनाश कुमार और एएनएम, आशा, फाइलेरिया मरीज, जीविका, वार्ड मेंबर भाग लिए। सीएचओ और रोगी हित धारक मंच के सदस्यों ने योगा करके बीमारी से छुटकारा पाने की विधि बताई। फाइलेरिया बीमारी भी योगा करके कम किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने फाइलेरिया मरीजों को भी व्यायाम करके बताई। रोगी हित धारक मंच मेंबर फाइलेरिया मरीज रुनम देवी और एसएचजी मीरा कुमारी नें गांव में महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए और व्यायाम करने के बारे में जानकारी दी।
122
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *