बिग ब्रेकिंग : निलंबित Hm राजेंद्र कुमार ने स्कूली अभिलेखों को स्कूल से निकाल कर रखा रसोइया के घर, ग्रमीणों की पहल पर पुलिस ने लिया अपनी अभिरक्षा में

Live News 24x7
3 Min Read

Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता, शैलेश कुमार व अनुराग गुप्ता की संयुक्त रिपोर्ट।

मोतिहारी। वाह रे शिक्षा विभाग, तेरे कारनामे की एक और कड़ी : कई दिनों से बहु चर्चित निलंबित प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार यू.एम.एस. हरदिया उर्दू, तुरकौलिया पुनः एक बार फिर चर्चा में आ गए है।

ग्रामीणों द्वारा श्री राजेन्द्र पर विशेष नजर रखी गई थी, जिसका नतीजा यह हुआ कि श्री राजेन्द्र द्वारा अपने विद्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को बोरा में भरकर विद्यालय से निकाल कर कही अन्यत्र ले जाया गया था जिसे कल-परसो यानि शुक्रवार व शनिवार की शाम में रात्रि प्रहरी के अनुपस्थिति में विद्यालय के सामने अवस्थित रसोईया के झोपड़ी में रख दिया गया था, जिसे आज अहले सुबह उसे विद्यालय में रखने की योजना थी।

ग्रामीणों की सजग पहल से हुए उक्त अभिलेखों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसे रघुनाथपुर थानाध्यक्ष श्रीमती अलका कुमारी के निर्देशानुसार सब इंस्पेक्टर अशोक शाही ने अपनी अभिरक्षा में लेते हुए ग्रामीणों के समक्ष ही विद्यालय के एक रूम में रख कर उसकी चाभी अपने पास रख लिया है। वही सब इंस्पेक्टर अशोक शाही ने बताया कि सभी अभिलेखों को जो एक बड़ा बोरा और दो छोटा बोरा में है जिसे रसोइया के घर से उठवा कर विद्यालय के ही एक कमरे में रख कर चाभी अपने पास लेकर थाना जा रहा हूँ।

वही रसोईया ने बताया कि विद्यालय की छुट्टी रहने के बावजूद प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सर दो तीन दिन में विद्यालय से कागज़ातों को बोरा में भर कर ले गए थे तथा शुक्रवार व शनिवार को सन्ध्या में लाकर मेरे अनुपस्थिति में ही मेरे घर मे रख गए है जो एक बड़ा बोरा और दो छोटी बोरी में है जिसमें रजिस्टर आदि रखा गया है।
वही ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में भारी पैमाने पर वित्तिय अनियमितता/गबन किया गया है।

विद्यालय में न शौचालय है और ना ही पानी की व्यवस्था है जबकि सरकार द्वारा लाखों रुपये विद्यालय को मिला है जिसे प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार के द्वारा गबन कर लिया गया है। विद्यालय में काफी कुव्यवस्था है जिसके दोषी प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ही है।

गौरतलब हो कि ग्रामीणों के पहल पर ही गत दिनों जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर Dpo Mdm प्रहलाद गुप्ता व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जांच किया गया था, जिसमें वित्तिय अनियमितता सहित कई गड़बड़ियां पाई गई थी, जिसके कारण गत दिनांक 16.06.25 को प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार को बहुत ग्रामीणों व समाजसेवियों के प्रयास पर निलंबित किया गया है जो काफी चर्चा में रही।

वही इन सभी घटनाओं की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित डीईओ, डीपीओ Mdm और उप विकास आयुक्त को मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी गई है….

1116
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *