बुद्धा इंस्टिट्यूट में मलेरिया व डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

Live News 24x7
1 Min Read
गयाजी। आज बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ एजुकेशन नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज, पुलिस लाइन, सिंघरा स्थान में मलेरिया व डेंगू जैसी घातक बीमारियों से बचाव को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण, तथा बचाव के उपायों के प्रति सजग बनाना था।
इस कार्यक्रम में बिहार स्वास्थ्य विभाग के जयप्रकाश नारायण अस्पताल, गया के मलेरिया विभाग से आए विशेषज्ञ अधिकारी ने छात्रों को मलेरिया एवं डेंगू के लक्षण, फैलने के तरीके एवं इससे बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते सतर्कता और साफ-सफाई अपनाकर इन बीमारियों से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है।इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं संस्थान के निदेशक  अरविन्द कुमार सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ, तथा शिक्षकगण नीतीश कुमार, अजीत कुमार, राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं हैं।अभियान के अंतर्गत सभी छात्रों को मलेरिया व डेंगू से बचाव संबंधी पंफलेट वितरित किए गए, ताकि वे समाज में भी इस जागरूकता का संदेश फैला सकें। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
112
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *