विपक्ष मुक्त भारत माना तानाशाह  का शासन, राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं अन्य नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी । केंद्र  सरकार के दमनात्मक नीति के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन  किया।जिले के नेताओं ने इस दमनात्मक कार्रवाई को मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। इस विरोध के तहत जिला कांग्रेस कमिटी ने प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया, जो बापू सभागार से कचहरी चौक तक निकाला गया। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।”यह कार्रवाई विपक्ष को डराने और दबाने की साजिश है। लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करते रहेंगे।मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रो० विजय शंकर पांडे,ओसैदूर रहमान खान, रंजन शर्मा, नियाज खान, अजय झा, बच्चू जी, डॉ आशीष रंजन, अरुण प्रकाश पांडे, विश्वनाथ चौरसिया
अवध किशोर मिश्रा, राजकुमार अंजुमन, सतेंद्र नाथ तिवारी, किरण कुशवाहा, मुन्नी साहनी, डॉ० परवेज आलम, आकर्ष कुमार तिवारी, अमन चौबे, डॉ० अफरोज आलम, रमेश श्रीवास्तव, आबिद हुसैन, आबिद हुसैन मुखिया, धनंजय तिवारी, इकबाल जफीर, आफताब आलम, अंजनी गुप्ता आदि लगा उपस्थित रहे।
148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *