रामनाथ ठाकुर को केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने पर नाई संघ गौरवान्वित : सूर्य नारायण ठाकुर

Live News 24x7
1 Min Read
 मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। बिहार के जननायक भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री  कर्पूरी ठाकुर के बड़े पुत्र माननीय सांसद राज्य सभा सदस्य श्री रामनाथ ठाकुर को एन डी ए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने पर पूर्वी चंपारण नाई संघ के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। साथ ही नाई संघ पूर्वी चंपारण ने माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया और कहा नीतीश कुमार अतिपिछड़ा समाज के सच्चे हितैषी हैं। नीतीश कुमार जी ने अतिपिछड़ा समाज को पंचायती राज में बीस प्रतिशत आरक्षण देकर अतिपिछड़ा समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। अतिपिछड़ा समाज के साथ नाई संघ भी नीतीश कुमार के कदम से कदम मिलाकर आगे चलने केलिए तैयार हैं। नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने वालों में अधिवक्ता मोहन ठाकुर, सुनील भूषण ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, चन्द्रेश्वर ठाकुर, अधिवक्ता गणेश ठाकुर, संजय ठाकुर, बलराम शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद भोला ठाकुर, बृजमोहन ठाकुर,राजकिशोर ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, गोविंद ठाकुर सहित नाई संघ पूर्वी चंपारण परिवार।
153
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *