अशोक वर्मा
मोतिहारी : राजकीय मध्य विद्यालय मधुबनी घाट में कार्डस संस्था के तत्वावधान में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला 07 एवं 08 मई को आयोजित किया गया l कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन डा. श्रवण कुमार पासवान (अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण,मोतिहारी),प्रशिक्षक राजेश शर्मा ,संध्या कुमारी( स्वास्थ्य प्रबंधक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड, मोतिहारी ),रंजना ठाकुर महिला पर्यवेक्षीका ,आईसीडीएस ग्रामीण मोतिहारी तथा शशि बी. प्रसाद(सचिव, कार्ड्स) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l डॉक्टर श्रवण कुमार पासवान ने बच्चों एवं महिलाओं में होने वाले कुपोषण के सामान्य लक्षण के बारे में बताया तथा कहा कि खाना बदल बदल कर खाएं ,अपने परिवेश में उत्पन्न मौसमी फल _फूल ,हरी पत्तेदार साग सब्जिया, मच्छली, मांस, अंडे,दूध तथा दूध से बने सामग्री का भरपूर इस्तेमाल करें ,ताकि कुपोषण मुक्त घर परिवार तथा समाज बन सके lमौके पर प्रशिक्षक राजू शर्मा ने नियमित टीकाकरण ,स्तनपान के फायदे साफ सफाई, बच्चों का वृद्धि निगरानी तालिका को संधारित करने का तरीका तथा साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली व सप्लीमेंट उपयोग का तरीका व उसके फायदे पर विस्तृत रूप से चर्चा किया l साथ ही महिला पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों व दायित्व पर चर्चा किया तथा संध्या कुमारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र की सेवाओं पर विस्तार पूर्वक बताया l मौके पर आशा फैसिलिटेटर रंजू कुमारी ,सीमा कुमारी ,सेविका चंदा देवी ,आशा गुप्ता ,आशा कार्यकर्ता तथा कार्डस के प्रतिनिधि रवि कुमार, सकलदेव ,नीतू , नीमा ,पप्पू ,लालू आदि उपस्थित थे l
198