रिटायर्ड टीचर की गला रेत हत्या…शव घसीटकर झाड़ियों में फेंका

Live News 24x7
2 Min Read

सीवान में रिटायर्ड टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए तुरंत अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि मर्डर के बाद बदमाश शव को घसीट कर ले गए और झाड़ियों में फेंक दिया।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर के रहने वाले 85 वर्षीय रामानुज सिंह के रूप में हुई है। रामानुज अपने घर पर सो रहे थे तभी बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के सहयोग से कातिल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि रामानुज खाना खाने के बाद घर के पास ही बथान में सोने चले गए थे। तभी हत्या कर शव को खेत में झाड़ी की तरफ फेंक दिया गया। परिजनों ने किसी से भी कोई विवाद होने से इनकार किया है।

परिजनों का कहना है कि किसी से भी कोई विवाद नहीं है। हत्या किसने की है और क्यों हुई है, यह पता नहीं चल पा रहा है। इधर डॉग स्क्वायड की टीम सभी संभावित जगहों पर जांच कर रही है। साथ ही साथ फोरेंसिक टीम भी ब्लड और अन्य सैंपल लिया है

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी हुई है। पीड़ित परिजन के फर्द बयान के आधार पर जांच चल रही है। जल्दी ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

108
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *