मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना क्षेत्र से पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, गोली और अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया है। इनके निशानदेही पर अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अहियापुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के शहबाजपुर (चक गाजी) में एक हथियार तस्कर अपने घर पर छिपा हुआ है। सूचना के आलोक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित किया गया। गठित टीम उक्त जगह पर पहुंची। तस्कर के घर को चारों तरफ से घेर लिया गया। उसके बाद उसके घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तस्कर के घर से एक रिवॉल्वर, दो जिंदा गोली और 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने तस्कर सूरज कुमार और उसके पिता लाल बाबू महतो को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद दोनों को थाना लाया गया। थाना पर सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने कई अन्य शातिरों के संबंध में पुलिस को जानकारी दिया। उनके निशानदेही अपर अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बता दे की सूरज का पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है। वो पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।
वही पूरे मामले पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूरज नामक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता लाल बाबू महतो को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से एक हथियार, दो गोली और शराब जब्त की गई है। सूरज पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। उसके निशानदेही पर अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
101