सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के गुरनाम सिंह संधू फिर बने अध्यक्ष।

1 Min Read

गुरनाम सिंह अध्यक्ष, नदीम अहमद महा सचिव और वैभव कुमार सक्सैना बने सचिव।

रामपुर/स्वार। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हो गया। सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर कई कई प्रत्याशी होने के कारण मतदान होने की पूरी संभावना बनी हुई थी लेकिन बुधवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सर्वसम्मत्ति से चुन लिया गया।
चुनाव अधिकारी अथर फईम के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू को पुनः अध्यक्ष और महबूब अली व बृज किशोर दिवाकर, फरहत अली खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरस्वेरूप  मोहम्मद अय्यूब मतलूब अली खाँ, को उपाध्यक्ष, नदीम अहमद महासचिव, वैभव कुमार सक्सैना को सचिव, संयुक्त सचिव जगदीश कुमार, प्रशास्निक सचिव सरफराज अहमद, उप सचिव तैय्यब खां, कोषाध्यक्ष रिजवान अली, उप कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रफीक अहमद, उप मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह, ऑडिटर उमेश कुमार शर्मा, उप ऑडिटर हरप्रीत सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष कमल सिंह, उप पुस्तकालय अध्यक्ष आसिफ अली को बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों का अन्य मौजूद वकीलों ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।

128
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *