Video : बिहार में हाथ में हथियार और मुंह में सिगरेट के साथ झुमते युवक का विडियों हुआ वायरल

1 Min Read

मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है जहा जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी गुल्ली ठाकुर के परिवार के लड़की की शादी थी, उसी शादी में शामिल होने के लिए मुनिलाल शर्मा का 23 वर्षीय बेटा आशिक शर्मा भी अपने साथियों के साथ पहुंचा था। भोजपुरी गाना बज रहा था। इसी बीच भोजपुरी गाना पर हाथ में पिस्टल और मुंह में सिगरेट लगाकर डांस करने लगा।


उसे देख वहां उसके अन्य साथी भी हथियार निकाल कर डांस करने लगे। हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन देख वहां कुछ देर के लिए भय का माहौल हो गया। इसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा कि शादी 10 दिन पहले थी। वीडियो तब सामने आया जब राजवीर ने अपने स्टेटस में हथियार वाला वीडियो लगाया, उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।

मामले को लेकर सदर एएसपी राज ने बताया कि यह वीडियो तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दो से तीन युवक हाथ में हथियार ले कर डांस कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *