बिहार में हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की दर्दनाक मौत, दो घायल, जबड़े को चीरकर निकली गोली।

3 Min Read

बिहार में प्रशासन के लाख दबिश के बावजूद हर्ष फायरिंग का मामला थम नहीं रहा है । यूँ कहें तो अब शादी व्याह या अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग करना मतलब अपना स्टेट्स दिखाना हो गया है ।
लेकिन इसी हर्ष फायरिंग के में एक दर्दनाक हादसा हो गया मोतिहारीं में एक बच्चे की हर्ष फायरिंग में दर्दनाक मौत हो गई । गोलों इस तरह लगी की बच्चे का पूरा चेहरा ही उड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव की बताई जाती है । जहाँ कल रात्रि  बरात में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत होने और दो लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई । घटना के बाद मृतक के शव को लोगो ने छुपाकर मामले को दबाने का प्रयास किया पर पुलिस ने हर्ष फायरिंग में मृत किशोर के शव और जख्मियों के तलाश में रात भर जुटी रही। और आज  मृत किशोर के शव को सरेह से बरामद कर लिया गया। वही पुलिस को जख्मियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई कि उनका इलाज कहां चल रहा है। पुलिस उनकी तलाश में भी जुटी हुई है। पुलिस ने पुछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।
बताया जाता है कि  बीती रात सिसहनी गांव के पूर्व मुखिया गेनावती देवी के पुत्र अखिलेश पासवान की पोती रिया कुमारी की शादी थी। बारात मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के विसंभर पुर  से आई थी। बारात गाजे बाजे के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंची। तो वहां हर्ष फायरिंग शुरु होगई। फायरिंग में एक किशोर गोविंद कुमार के जबरे में गोली लगी जिससे उसका पूरा चेहरा ही उड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई । साथ ही दो अन्य लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है। मृत किशोर सिसहनी गांव के रहने वाले जय किशोर पासवान का पुत्र था। जिसके शव को नदी के पार छुपाया गया था। पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद  गोविंद के शव को बरामद कर लिया। लेकिन जख्मियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। जिनकी तलाश जारी है।

वही मामले कि जानकारी देते हुए पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने रात्रि में ही एक बयान साझा किया जिसमे बताया कि इस मामले में मुखिया गेनावती देवी समेत तीन लोगो को हिरासत में  लेकर पूछ ताछ किया जा रहा है ।

104
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *