दिल्ली रामलीला मैदान मे आयोजित क्षत्रिये धर्म संसद मे विहार से काफी क्षत्रीये भाग लिये।

1 Min Read
अशोक वर्मा
पटना :  दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के प्रांगण मे क्षत्रिय धर्म संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश के कोने-कोने से काफी संख्या मे क्षत्रिय लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम मे वक्ताओं ने मुख्य रुप से क्षत्रिय एकता पर जोर दिया। करणी सेवा के प्रमुख महिपाल सिंह ने क्षत्रिय समाज के योगदान के इतिहास को रखा।विहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संगठन को शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने सभी का स्वागत किया और आस्वासन दिया कि पुरे देश मे दौरा कर संगठन को और भी व्यापक रूप देंगे। संगठन के  उक्त कार्यक्रम में करणी सेवा के प्रमुख महिपाल सिंह ने देश के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की तथा भविष्य के कार्य स्वरूप की घोषणा की। कार्यक्रम मे शेर सिंह राणा ,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ए पी सिंह , सुभाष सिंह, मनी सिंह, शेखर सिंह ,अंजनी सिंह, रवि सिंह ,मुकेश सिंह, अजय सिंह के अलांवा  काफी संख्या में चंपारण एवं बिहार से युवा इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा।
117
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *