मुजफ्फरपुर में बस और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, बस के ड्राइवर और कंडक्टर बुरी तरह ज़ख्मी

2 Min Read

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा जिले में आए दिन कहीं ना कहीं सड़क हादसे देखने को मिलते रहते है वही ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के काजिंदा चौक के समीप स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप की है जहां एक यात्री बस मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की तरफ जा रही थी वही ट्रक समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही थी इसी क्रम में मनियारी थाना क्षेत्र के काजिंदा चौक के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और बस में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बस में सवार कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं वही इस घटना के बाद बस का ड्राइवर अंदर ही फस गया था जिसको स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ड्राइवर और कंडक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई पूरे मामले की जानकारी देते हुए मनियारी थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के काजिंदा चौक के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई है जिसमें बस का चालक और खलासी घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है

136
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *