विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

2 Min Read
अशोक वर्मा
कोटवा : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को  बथना  पंचायत भवन में विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन तुरकौलिया बीडीओ अमरेंद्र कुमार,स्थानीय मुखिया जितेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व प्रखंड प्रमुख हिमांशु उर्फ गप्पू सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा,डॉक्टर धीरज कुमार मिश्रा,बीसीओ विकास कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता  मुखिया जितेंद्र प्रसाद यादव,संचालन पूर्व प्रखंड प्रमुख हिमांशु उर्फ गप्पू सिंह ने किया।  वही मुख्य अतिथि के रूप में  तुरकौलिया बीडीओ सह कोटवा प्रभारी बीडीओ अमरेंद्र कुमार मौजूद थे।कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही  छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभांवित भी किया गया।कार्यक्रम में कई विभागों का स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमे रामचंद्र एण्ड संस एचपी गैस एजेंसी से आलोक कुमार सिंह, पीएचसी से डॉक्टर धीरज कुमार मिश्रा,कृषि विभाग से प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा,बाल विकास परियोजना कोटवा से एलएस स्वेता गौतम  आदि लोगो द्वारा अपने अपने विभागों के बारे विस्तार से लोगो को जानकारी दिया गया। वही कई विभागों का पदाधिकारी नदारत दिखे।कार्यक्रम में शामिल लोगो को प्रोजेक्टर के माध्यम से सरकार के कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।मौके पर कृषि सलाहकार अश्वनी कुमार ,युवा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,भाजपा नेता अभय कुमार सिंह,किसान सलाहकार सह  सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेश्वर सिंह, कार्यपालक सहायक दीपक कुमार शर्मा,सोनी कुमारी,राजस्व कर्मचारी अनित कुमार,तकनीकी सहायक रंजीत कुमार, बासदेव भगत,रजनीश कुमार,विकास मित्र रूबी कुमारी, सीएसपी संचालक पप्पू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
151
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *