संगीता चित्रांश बनी भाजपा महिला विंग की प्रदेश सचिव

1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के चंचल बाबा रोड निवासी संगीता चित्रांश भाजपा महिला सेल की प्रदेश सचिव बनाई गई।
कई दशक से भाजपा के साथ जुडी रही संगीता चित्रांश ने भाजपा महिला विंग को जिले मे शक्तिशाली स्वरुप देने मे काफी मेहनत की है।समाज सेवा के क्षेत्र मे भाजपा के अलांवा इनरव्हील एवं अन्य संगठनो के द्वारा इन्होंने लगातार सेवा की है।कोरोना के दौर मे इनकी सेवा अविस्मरणीय रही है।काफी रिस्क लेकर इन्होंने मास्क,सेनेटाइजर, आदि का मुफ्त वितरण किया था।महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र मे इन्होंने लगातार जागरुकता अभियान चलाया है।
भाजपा महिला प्रभाग के प्रदेश सचिव बनाये जाने से जिला भाजपा मे काफी प्रशंन्नता व्याप्त है।काफी लोगों ने भी बधाई दी है।बधाई देनेवालो मे मुख्य रुप से भाजपा महिला जिला अध्यक्ष वीणा मिश्रा,भाजपा जिला ध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रदेश नेत्री पूतूल पाठक,डा० हेनाचंद्रा,पूर्व प्राचार्य विनय वर्मा,अरविन्द श्रीवास्तव,पूतूल रानी,अनिता ,पूनम आदि हैं
160
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *