जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं  जयंती मनाई गई

2 Min Read
ब्यूरो प्रमुख अशोक वर्मा
मोतिहारी : जिला कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में भारत रत्न,प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहर लाल नेहरू जी की 134वीं जयंती जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय जी के अध्यक्षता में मनाया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू-आधुनिक भारत के निर्माता हैं. 21वीं सदी की कल्पना उनके असीम योगदान को याद किये बिना नहीं की जा सकती. वह लोकतंत्र के पैरोकार थे. उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को मज़बूत बनायापंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। ऐसे सच्चे देश भक्त को हम सभी श्रध्दांजली अर्पित करते हैं।इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रो०विजयशंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, मुनमुन जयसवाल, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह,माला ठाकुर,बिन्टी शर्मा, मुन्नी सहनी, आबिद हुसैन,विजयकांत त्रिपाठी, सतेन्द्र नाथ तिवारी, ओसैदूर रहमान खां, आशीष रंजन, राहुल शर्मा,चुमन जयसवाल, गुलरेज अहमद,मो० मैनुल्लाह सहित अन्य उपस्थित रहें।
125
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *