Live News 24X7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। नव चयनित प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य डायट द्वारा डीजे के धुन पर डांस कराना महंगा पड़ सकता है।
इस तरह के मामले में विभाग ने पूर्व में भी तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को निलबंन तक की कार्रवाई कर चुकी है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने हाल ही में Bpsc के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं की बहाली किया है जिसका प्रशिक्षण कार्य जारी है।
इसी दरम्यान गत 12 नवम्बर को दीपावली के दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छतौनी, मोतिहारी में नव चयनित प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य ने शरद जैन ने कथित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने शिक्षक व शिक्षिकाओं से डीजे के धुन पर सामुहिक डांस कराया है।
बताया जाता है कि विभागीय बिना आदेश के यह अमर्यादित व नियम के विरुद्ध सामुहिक रूप से डांस का कार्यक्रम कराया गया है जो संस्थान के भी मर्यादा के विरुद्ध है।
जब डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रभारी प्राचार्य श्री जैन के पैरो तले जमीन ही खिसक गई तो अपनी करनी को किसी और के मथे मढ़ने की नीयत से वीडियो वायरल करने वाले नव चयनित शिक्षक प्रवीण रंजन सहित अन्य की औपबंधिक नियुक्ति पत्र रद्द कराने की धमकी देते हुए 24 घंटे में जबाब देने के लिए पत्र जारी कर दिया है।
वही उक्त मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इसी तरह की घटना राज्य के जमुई जिले में भी हुआ है जिसपर निदेशक, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान बिहार के द्वारा कार्रवाई की जा रही है, मोतिहारी डायट के प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
188