डेंगू के डंक से शहरवासियों को मिलने लगी निजात, फॉगिंग के महा अभियान ने दिखाया असर

4 Min Read
गया। दीपावली को लेकर जहां एक ओर लोगों में उल्लास है, तो दूसरी और जनप्रतिनिधि जनता के लिए सड़कों पर उतरकर अपने फर्ज को निभा रहे हैं। गया में शहर में इन दिनों डेंगू के खिलाफ कोरोना की तर्ज पर जो अभियान चल निकला है, उसका सिलसिला 9 वें दिन भी जारी रहा। 9 वें में दिन शहर के वार्ड 13, 15, 16, 4, 5, 6, और 7 में फॉगिंग का महा अभियान गुरुवार को चला है। फागिंग के महा अभियान का नेतृत्व गया के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कर रहे थे। इस दौरान कई वार्ड पार्षद भी मौके पर मौजूद थे। गया शहर में पिछले 1 नवंबर से फॉगिंग का महा अभियान चलाया जा रहा है।शहर के सभी 53 वार्डों में डेंगू के खिलाफ फॉगिंग का महा अभियान चल रहा है। यह अभियान कोरोना की तर्ज पर चलाया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान भी गया के मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद के द्वारा सड़कों पर उतरकर सभी वार्डों को सैनिटाइजेशन किया गया था। अब जब डेंगू कहर बरपाने लगा तो नगर निगम के द्वारा डेंगू के खिलाफ महा अभियान शुरू किया गया है। यह महा अभियान सफल भी हो रहा है। गया में डेंगू के मरीज एकदम से अपवाद के तौर पर ही मिल रहे हैं। वहीं, शहरवासियों को विभिन्न तरह के मच्छरों से भी निजात मिल रही है, क्योंकि इस बार जो नगर निगम द्वारा फागिंग किया जा रहा है, उसका लार्वा नालियों में सीधे जा रहा है और वहीं पर मच्छरों का सफाया हो जा रहा है। इसके अलावा खास बात यह भी है, कि नालियों से लेकर तीन मंज़िला मकान तक फॉगिंग हो रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप शहर में  कम हो गया है।
गुरुवार को वार्ड संख्या 13, 15, 16,4, 5, 6, 7 में फॉगिंग का अभियान चला। फॉगिंग का अभियान का नेतृत्व मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव खुद कर रहे थे। पिछले 9 दिनों से ये सड़कों पर हैं और फॉगिंग का अभियान सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं।इस मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जब कोई अभियान सफल होता है, तो खुशी होती है। अभी नगर निगम के द्वारा फॉगिंग का अभियान जो चलाया जा रहा है, वह डेंगू के खिलाफ है, जो सफल हुआ है। इस सफलता से हम सभी को खुशी है। शहर की जनता स्वच्छ और निरोग रहे, इसके लिए हम लोगों के द्वारा इस प्रकार के अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जाता है। कोरोना काल में भी हम लोगों ने काफी संघर्ष किया था और अंततः कोरोना पर विजय मिली थी।
स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग का अभियान जारी है। यह 10 दिनों का महा अभियान है। शुक्रवार को धनतेरस के दिन भी यह अभियान चलेगा और इसी दिन डेंगू के खिलाफ चलाए गए इस व्यापक अभियान का समापन हो जाएगा। मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोगों ने शहर वासियों को डेंगू से बचने के लिए इस प्रकार का बड़ा अभियान चलाया है, जो अब अंतिम चरण में है और यह अभियान शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। वहीं भविष्य में भी हम लोगों के द्वारा इस प्रकार के बड़े अभियान चलाए जाते रहेंगे। इस मौके पर पार्षद उपेंद्र कुमार, दीपक चंद्रवंशी, दिलीप मंडल, मो. वसीम आदि मौजूद थे।
146
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *