मुजफ्फरपुर जिले के पताही हवाई अड्डा परिसर में 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना है जिसको लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं के द्वारा तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था का भी जायेगा लिया जा रहा है आपको बताते चले कि इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी प्रणव कुमार एसएसपी राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी बृजेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित तमाम वरीय अधिकारियों ने बुधवार को पताही हवाई अड्डे के अंदर बन रहे कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम है जिसको लेकर तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा भी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में तकरीबन 2 लाख लोगों की पहुंचने की उम्मीद है जिसको देखते हुए सभी तरह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है
111