WJAI के दो दिवसीय वेब मीडिया समिट 2023 सह आम सभा की बैठक सम्पन्न, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

2 Min Read
  • आनन्द कौशल अध्यक्ष और अमित रंजन महासचिव पुन: निर्वाचित, दूसरे महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा तो कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार निर्वाचित
  • रुबन के डा0 सत्यजीत संरक्षक मंडल में शामिल
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी में युवा चेहरों को मिली बड़ी भागीदारी
पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इण्डिया का दो दिवसीय मेगा इवेंट *वेब मीडिया समिट 2023 सह आम सभा की बैठक* राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल, राष्ट्रीय उपध्यक्ष डा0 माधो सिंह और अमिताभ ओझा के अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में आज रविवार को होटल मैत्रेय इन में आम सभा की बैठक और नयी कार्यकारिणी के चुनाव के साथ सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव डा0 अमित रंजन पुन: निर्वाचित हुए तो वहीं दूसरे राष्ट्रीय महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर मंजेश कुमार निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय सचिव के तीन पदों पर चंदन कुमार, सूरज और विवेक कुमार निर्वाचित हुए तो उपाध्यक्ष के पाँच पदों पर डा० माधो सिंह, संजीव आहूजा, डा० लीना चुने गये और दो पद रिक्त रखे गये।
धीरज कुमार कार्यालय सचिव के पद पर निर्वाचित हुए।  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पाँच पदों में से तीन पदों पर मिथिलेश मिश्रा, नलिनी झा और शैलेन्द्र झा का निर्वाचन हुआ जबकि दो पद रिक्त रखे गये। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के २3 पदों में से 10 पर गौतम गिरियक, राम बालक राय, संजय कुमार पांडेय, निशांत राज, चंदन कुमार चंचल, राजीव रंजन, अब्दुल हाकिम , आजाद कुमार भारती, विजय कुमार सिन्हा और अमित कुमार निर्वाचित हुए जबकि 13 पद रिक्त रखे गये।
संरक्षक मंडल में प्रसिद्ध चिकित्सक रुबन अस्पताल के डा0 सत्यजीत का मनोयन किया गया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंकज प्रसून को दी गयी तो बिहार प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, संगीता सिन्हा, महासचिव अनूप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव आदित्य कुमार और कोषाध्यक्ष रीता सिंह बनाए गये।
115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *