भगवान श्री राम की और सीता जी का विवाह संम्पन

1 Min Read
दशहरा से पूर्व जनपद के तमाम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री राम की लीला अर्थात रामलीला का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में बलिया शहर के रामलीला मैदान में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है जहां देर शाम भगवान श्री राम और सीता का विवाह संपन्न हुआ इस दौरान नगर के सैकड़ो लोग भगवान श्री राम के बारात में शामिल हुए। बाजे गाजे और डीजे के धुन पर लोग नाचते हुए भगवान श्री राम के बारात में दिखे। राम सीता का विवाह कर के ठाकुरबाड़ी मैं विधि विधान के साथ संपन्न हुआ भगवान श्री राम के विवाह का साक्षी बने सैकड़ो लोगों ने जमकर भगवान श्री राम के जयकारे लगाए इस दौरान रामलीला का मंचन कर रहे रंग कर्मियों ने अद्भुत छटा बिखरते हुए हर किसी को मोहित कर लिया। आपको बताते चले की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक केसरी के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *