बिहार में युवक का पेड़ से लटका मिला शव:नर्तकी का नाच देखने घर से निकला था, मोबाइल लोकेशन पर मिली लाश

1 Min Read

नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत रैतर गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ के सहारे लटका दिया था। मृतक किशोरी प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र लोहा कुमार था। मृतक के पिता किशोरी प्रसाद ने गिरियक थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। दरअसल लोहा सिंह गणेश पूजा के मौके पर नर्तकी का नाच देखने शनिवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका शव गांव के ही खंधा में पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला।

युवक जब रविवार को घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे, नहीं मिलने पर सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक बरामद किया गया। गिरियक थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ युवक के पिता ने मामला दर्ज कराया है। युवक के पास मिले मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

142
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *