अशोक वर्मा
आदापुर ,पूर्वी चंपारण : आदापुर प्रखंड अंतर्गत लतिहनवा पंचायत में जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय जी के नेतृत्व में संचालित सदस्यता अभियान में वैश्य समाज के नेता दशरथ प्रसाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि प्रधानमंत्री, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी और आम लोगों की पीड़ा का परवाह नहीं किया । एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2014 से लगातार बढ़ती जा रही है और पिछले 7 वर्षाे में दोगुनी हो गई है।2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है।
पिछले 2 दशकों में एलपीजी सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के रूझान पर बारीकी से नजर डालने से हर मतदाता की आँखें खुल जाएगी और कोई भी स्पष्ट रूप से समझ सकता है कि कीमतें केवल भाजपा शासन के दौरान ही बेरहमी से बढ़ाई गई है। पिछले साढ़े 9 साल में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ देशवासियों को लूटा है। उन्होंने जनता की जेब पर 8,33,640.76 करोड़ (आठ लाख तैंतीस हजार करोड़) से ज्यादा की लूट की। सिर्फ हमारी उज्ज्वला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी जी ने 68,702.76 करोड़ (अड़सठ हजार सात सौ करोड़) लूट लिए।
70 साल में काँग्रेस सरकार के द्वारा सुरक्षित जमा पूंजी (अपात काल में खर्च के लिए) मोदी जी उसे खर्च कर दिये। 25 हवाई अड्डे, 26700 कि0मी0 राज्य मार्ग, 400 रेलवे स्टेशन, 150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी, कई बंदरगाह एवं अन्य कारखाने, होटल अपने निकटम मित्रो को मनमाने ढ़ंग से सभी नियमो को ताख पर रखते हुए दे दिये।
आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री द्वारा देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था और अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया है।
मतलब आजादी के बाद से 2014 तक हर भारतीय नागरिक पर 42 हजार रूपये का कर्ज था मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है।
मोदी सरकार ने अडानी के 4.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया और किसानो का एक रूपया भी नही माफ किया। वही मनमोहन सरकार ने 72 हजार करोड़ रूपया किसानो का माफ कर दिया था।
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रो०विजयशंकर पाण्डेय,श्री अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, डॉ कुमकुम सिन्हा, जनाब आबिद हुसैन,श्री जागा राम शास्त्री,श्री मुक्तिनाथ ओझा, श्री रामप्रवेश तिवारी,आदापुर प्रखंड अध्यक्ष श्री लालबाबु सिंह, रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोरंजन तिवारी सहित अन्य नेता उपस्थित रहें।
