बिहार में मोबाइल टॉर्च के सहारे किया मरीजों का इलाज, एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा अस्पताल

2 Min Read

मुंगेर सदर अस्पताल में मोबाइल टॉर्च के सहारे मरीजों का इलाज करने करने का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे मौसम में परिवर्तन हो जाने के कारण और तेज आंधी के साथ बारिश होने की वजह से अचानक बिजली कट गई।

इस दौरान अस्पताल से थोड़ी दूर पर एक पेड़ गिर गया था। जिससे बिजली की कुछ तारे भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण से लगभग 1 घंटे तक बिजली बाधित रहा। बिजली बाधित रहने तक अस्पताल में मौजूद जनरेटर सेट को कर्मियों के द्वारा नहीं चलाया गया।

जिस कारण लगभग 1 घंटे तक सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड अंधेरा रहा और मोबाइल के सहारे मरीजों का इलाज किया गया। जिस दौरान स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा महिला मरीजों को मोबाइल टॉर्च के सहारे इंजेक्शन लगाने के अलावा अन्य कई तरह की इलाज किया गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद या चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिविल सर्जन डॉक्टर प्राण नाथ मोहन सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे संज्ञान में भी यह मामला आया है। इस वीडियो की हम जांच करवाते हैं। इसके लिए एक टीम बनाई जाएगी। दोषियों पर सख्त करवाई की जाएगी।

102
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *