अशोक
मोतिहारी : सवतंतता सेनानी उत्तर राधिकारी संगठन के चलो सेनानी द्वार कार्यक्रम मे आज 10 सेनानी के घरो पर यात्रा टीम गई और पुष्प चढाकर नमन किया। अभियान के तृतीय चरण के प्रथम दिन यात्री टीम को डॉo राजेन्द्र प्रसाद उद्यान मे पत्रकार अभिषेक कुमार पांडेय के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया। इस चरण में सर्वप्रथम नर्सिंग पाठक पटपरिया, नंदू सहनी लालबेगिया, चंपारण के प्रथम शहीद विष्णु सिंह चिरैया, मोतीलाल सह चिरैया, ठाकुर साह, शिवधारी राम ढाका इत्यादि स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। यात्रा दल में शामिल संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि, महासचिव रामेश्वर गुप्ता, हरिमोहन भगत ,मेघना मिश्र, कमलेश पासवान इत्यादि शामिल थे।
47