- केंद्र की भाजपा सरकार झूठ की पुलिंदा है गांधी और संविधान के खिलाफ सरकार नफरत फैला रही है– जिला अध्यक्ष गप्पू राय
अशोक वर्मा
मोतिहारी : जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय जी के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के द्वारा शुरू भारत जोडो यात्रा के पहली वर्षगांठ पर नेहरू स्टेडियम, छतौनी से गांधी चौक,मिना बजार होते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा सम्पन्न हुआ। जिला कांग्रेस कार्यालय में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार सडयंत्रकारी सरकार ये केवल लम्बी लम्बी झुठे वादे करती हैं लेकिन धरातल को कोई काम नही किया । मोदी सरकार 70 सालो में जमा धन को बेचने में लगी हैं। 25 हवाई अड्डे अपने करीबियो को बेंचे।
, 26700 कि0मी0 राज्य मार्ग अपने करीबियो के बेचें।,6 गीगा वॉट क्षमता के पनबिजली और सौर्यबिजली अपने मित्रो को बेचे।, 400 रेलवे स्टेशन अपने करीबी मित्रो को बेचे।,150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी करीबी को बेच दिये। आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री द्वारा देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था और अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया है।
मतलब आजादी के बाद से 2014 तक हर भारतीय पर 42 हजार रूपये का कर्ज था मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है।
मोदी सरकार ने अडानी के 4.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया और किसानो का एक रूपया भी नही माफ किया। वही मनमोहन सरकार ने 72 हजार करोड़ रूपया किसानो का माफ कर दिया था।
।इस मौके पर कांग्रेस नेता श्री मुमताज अहमद,अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, श्री मुनमुन जयसवाल,श्री विनय सिंह, डॉ० कुमकुम सिन्हा,श्री रामप्रवेश तिवारी, श्री सतेन्द्र नाथ तिवारी,श्री ऋषि सिंह, मो० ओसैदुर खां,मो० एकबाल उपाध्यक्ष जागाराम शास्त्री , नन्द कुमार चौबे, सुमित्रा यादव,डॉ० हज़रत अली,श्रीमती वीणा मिश्र,मो० आबिद हुसैन,श्री रोहित सिंह, श्री राहुल शर्मा,श्री चुमन जयसवाल, ब्रजेन्द्र तिवारी, श्रीमती मुन्नी सहनी,श्री नागेन्द्र राम,श्री अजित कुमार,श्री आशिष कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहें।
47