बिहार : अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

3 Min Read

नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव का है। घायल युवक गोली गांव निवासी राजनंदन प्रसाद का पुत्र प्रगति कुमार उर्फ पिंटू सिंह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंटू सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह का रिश्तेदार है जबकि गोली मारने का आरोप सिलाव (उत्तरी) जिला परिषद सदस्य के पति और देवर पर लगा है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते बुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है। सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों को संबंध जेडीयू से है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है, इसलिए जदयू के लोग उनके रिश्तेदारों पर हमला कर रहे हैं। और कह रहे हैं कि वे मुझे बर्बाद कर देंगे…बिहार में गुंडाराज चल रहा है।

परिजनों का कहना है कि शाम में गांव का ही एक लड़का नशे में धुत होकर प्रगति के घर के पास आया और गाली गलौज करने लगा। जब लोगों ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो वह शराबी रोड़ेबाजी करने लगा। आसपास के लोगों ने शराबी को डांट फटकार और डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। थोड़ी ही देर के बाद सलन महतो अपने भाई दलन महतो के साथ पिंटू सिंह के घर के पास आया और अचानक फायर करने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पिंटू सिंह की पीठ में गोली लग गई। गोली लगते ही पिंटू सिंह जमीन पर गिर पड़े और आरोपी दोनों भाई सलन और ददन वहां से फरार हो गए। आननफानन में आसपास के लोगों ने पिंटू सिंह को बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर के बेहतर इलाज के लिए उन्हें  पीएमसीएच रेफर कर दिया।

परिजनों ने घटना की सूचना सिलाव थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि घर पर आकर गोली चलाने का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बतया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *