चाय बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, महिला झुलसी

1 Min Read

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। फिर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के कारण आग लग गई। घटना में एक महिला बुरी तरह झुलस गई।

महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव निवासी दिनेश पांडेय की 40 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।

बताया गया कि रविवार को महिला अपने रसोई घर में गैस पर चाय बना रही थी। तभी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते गैस सिलेंडर तक आग पहुंच गया और ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

151
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *