होमगार्ड बहाली: गोला और रामगढ़ के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन, उपायुक्त ऋतुराज ने लिया जायजा

Live News 24x7
2 Min Read
  • पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश, प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच पर दिया जोर
रामगढ़: गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से दस्तावेज सत्यापन का कार्य जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी के सभाकक्ष में गोला एवं रामगढ़ प्रखंड (ग्रामीण) के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने सत्यापन स्थल का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों से सत्यापन कार्य की प्रगति एवं अपनाई जा रही प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा अनियमितता की गुंजाइश नहीं रहे।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए।
जिला प्रशासन की ओर से होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *