आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह

1 Min Read

स्वतंत्रता दिवस तथा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री कमलेश श्रीवास्तव जी(सचिव गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय) द्वारा झंडा फहराया गया। शिवांगी मिश्रा( प्रवक्ता, संगीत विभाग) तथा छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वरिष्ठ प्रवक्ता राजनीति विज्ञान विभाग प्रो. प्रिया सिंह द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों के योगदान तथा आंदोलन में प्रत्येक शहीदों को नमन भी किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव जी द्वारा बलिया के बलिदानियों  तथा इनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में प्रतिभाग की चर्चा की। मेरी माटी मेरा देश के तहत वसुंधरा वंदनम कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया, इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत महाविद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीषा मिश्रा तथा रेंजर्स प्रभारी श्रीमती अंजू गोयल तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक /शिक्षिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

159
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *