मोतिहारी : नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मो. असदुल्लाह के रूप में हुई है। मामले में खुदा नगर निवासी शबनम खातून के आवेदन पर 14 सितंबर को छतौनी थाना कांड संख्या 495/26 दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से करीब 25 लाख रुपये की ठगी की है। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र, सर्विस बुक और आई कार्ड की सत्यापित प्रतियां भी उपलब्ध कराई थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि मो. असदुल्लाह गिरोह के कथित मास्टरमाइंड का मुख्य सहयोगी है और फेनहारा थाना क्षेत्र में रह रहा था।

इसके बाद छतौनी और फेनहारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने सुनियोजित तरीके से नौकरी का प्रलोभन देकर कई लोगों से ठगी की है। ठगी के शिकार लोगों में पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी भी शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, सर्विस बुक और आई कार्ड बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

52
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *