कैमूर : रामगढ़ में बिजली संकट से हाहाकार, एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई परेशानी

Live News 24x7
2 Min Read
oplus_0

रामगढ़। कैमूर जिले के रामगढ़ नगर में इन दिनों बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। नगर के दुर्गा चौक पर लगा ट्रांसफार्मर पिछले करीब एक सप्ताह से खराब बताया जा रहा है। इसके कारण आसपास के लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में खराबी के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं रह गई है। कहीं एक तार में बिजली आने की शिकायत है तो कहीं कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे घरों और दुकानों में बिजली से चलने वाले उपकरणों के संचालन में भी परेशानी हो रही है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

नगरवासियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली लोगों की मूल जरूरत बन गई है। ऐसे समय में लगातार कई दिनों तक ट्रांसफार्मर की समस्या का बने रहना चिंता का विषय है। लोगों ने बिजली विभाग से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द दुरुस्त कराने और विद्युत आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक सप्ताह से समस्या बनी रहने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है।

इधर, crime khabar के संवाददाता ने इस संबंध में रामगढ़ के बिजली विभाग के एसडीओ से फोन पर बातचीत की। एसडीओ ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और नगरवासियों को जल्द बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

अब लोगों की नजर बिजली विभाग की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि विभाग कब तक दुर्गा चौक के खराब ट्रांसफार्मर की समस्या दूर कर रामगढ़ नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य कर पाता है।

17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *