मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर 2070 किलो यूरिया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ एसएसबी की 71वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है। रेगनिया सीमा चौकी क्षेत्र में गश्ती के दौरान जवानों ने नेपाल भेजी जा रही 2070 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

एसएसबी के अनुसार, कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान जवानों ने कुछ लोगों को मोटरसाइकिल व सिर पर यूरिया की बोरियां लेकर भारत से नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों को देखते ही वे खाद की बोरियां छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। पीछा करने पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान त्रिभुवन (24), पिता अमर सिंह, निवासी रेगनिया, पोस्ट बिजबनी, थाना जितना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई 45-45 किलो की 46 बोरियां, कुल 2070 किलो यूरिया खाद बरामद हुई। इसके अलावा एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और तीन साइकिल भी जब्त की गईं।

एसएसबी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति खाद से संबंधित वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में खाद को नेपाल में बेचने के लिए ले जाने की बात सामने आई। जब्त खाद, मोटरसाइकिल और साइकिल को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सौंपा जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ सीमा शुल्क कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *