बोधगया। प्रतिष्ठित संस्थान विशाल प्राइवेट आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन सत्र 2025-27 के द्वितीय वर्ष की छात्रा, गया जिला के अरश कुमार एवं सरोज कुमारी की पुत्री सुप्रिया कुमारी को कॉलेज के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी तथा वर्तमान प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह द्वारा आधिकारिक रूप से बोनाफाइड प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है ! इस विशेष अवसर पर अन्य कई योग्य उम्मीदवारों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए हैं ! इस कार्यक्रम के दौरान सुप्रिया कुमारी की माता ने कॉलेज प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था और कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं है! इस अवसर पर कॉलेज का पूरा प्रशासनिक और शैक्षणिक माहौल काफी उत्साहजनक रहा है ! इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधन स्टाफ से राजन कुमार सिन्हा, पंकज कुमार और छात्र चंदन कुमार समेत कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हैं ! संस्थान की लाइब्रेरी इंचार्ज अलका सिंह राजपूत ने मीडिया को इस पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज हमेशा से अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्जवल करियर के निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे छात्रों को भविष्य में बेहतर रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकें !
36