मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्ते ने 4 साल के बच्चे को नोचा, CCTV में कैद हुई पुरी घटना

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां मुजफ्फरपुर में अवारा कुत्तो का आतंक देखने को मिला है जहां कुते द्वारा मासूम पर हमला कर उसको लहूलुहान किए जाने का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह कुत्ते के द्वारा मासूम पर हमला कर मासूम को लहू लुहान किया जा रहा है हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब नगर निगम की कार्यशैली कटघरे में खड़ी हो गई है

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 बड़ी करबला का है जहां सड़क पर खेल रहे एक मासूम पर कुते के द्वारा अचानक हमला कर दिया जाता है जिसके कारण मासूम गिर पड़ता है लेकिन वह कुत्ता उस बच्चे पर ताबड़तोड़ वार करता रहता है जिसके कारण मासूम पूरी तरह लहू लुहान हो जाता है वहीं लोगों की नजर जैसे ही कुत्ते की इस पूरी करतूत पर पड़ती है लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़ते हैं तब जाकर कुत्ता वहां से भागते हुए दिख रहा है जिसके बाद परिजन घायल बच्चे को लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां मासूम का इलाज चल रहा है

वही इस घटना के बाद से वार्ड-11 और आसपास के निवासियों में नगर निगम प्रशासन और स्थानीय पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है।

पहले भी कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए।

19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *