ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल में कला प्रदर्शनी का मगध आयुक्त एवं प्रसिद्ध लेखिका ने किया उद्घाटन

Live News 24x7
3 Min Read
गया। ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से भव्य आर्ट एग्जिबिशन ‘कलाकृति’ का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न पेंटिंग्स और कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल की आयुक्त ए.एन. सफीना तथा प्रसिद्ध लेखिका डॉ. तिश्या श्री शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की है।
इस मौके पर मगध प्रमंडल की आयुक्त ए.एन. सफीना ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता को सामने लाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। कला बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मधु प्रिया ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस बने, यह जरूरी नहीं है। यदि किसी बच्चे में कला की प्रतिभा है, तो वह एक सफल आर्टिस्ट बनकर भी अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
वहीं, डॉ. तिश्या श्री ने कहा कि आर्ट एग्जिबिशन में बच्चों की प्रतिभा देखकर उन्हें काफी खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बच्चों ने बेहद शानदार और रचनात्मक कलाकृतियां प्रस्तुत की हैं। डॉ. तिश्या श्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह स्वयं डॉक्टर हैं, लेकिन कला के प्रति अपने शौक और रुचि को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने डॉक्टर के पेशे से अलग अपने जुनून को महत्व दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे हैं। प्रदर्शनी ने बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता और कला को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का बेहतर मंच प्रदान किया है।
23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *