गया जी। इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा अध्यक्षा PAP दूर्वा सहाय** की अध्यक्षता में बोधगया प्रखंड के **हथियार गांव स्थित मुसहर टोली** में पेयजल संकट को दूर करने हेतु एक चापाकल स्थापित किया गया है। यह कार्य **सिद्धार्था कम्पैशन फाउंडेशन** के संस्थापक **रोटेरियन विवेक कल्याण** के पूर्ण मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ है।
गांव में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति अत्यंत अनियमित थी, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें पेयजल के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने वहां बोरिंग करवाकर चापाकल लगवाया, जिससे अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सहजता से उपलब्ध हो सकेगा।चापाकल का उद्घाटन **मंडलाध्यक्ष रश्मि गुप्ता** के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस सेवा परियोजना की पहल **पीपी तृप्ति गुप्ता** द्वारा की गई। उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने क्लब के इस जनहितकारी कार्य के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।
इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच केले एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि यह चापाकल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
क्लब ने रोटेरियन विवेक कल्याण का धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर क्लब की सचिव **डॉ. मंजू सिन्हा**, **पीपी राज ढिल्लों**, कोषाध्यक्ष **सीमा भदानी**, **पीपी तृप्ति गुप्ता**, **आईएसओ प्रतिभा गुप्ता**, **डेज़ी सिंह** सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।
इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा किया गया यह कार्य समाज सेवा और मानव कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।यह सूचना क्लब एडिटर शीतल गुप्ता द्वारा दी गई।
22
