-मरीजो के साथ मीठा व्यवहार ही है प्राथमिक उपचार– बीके विभा
-मरीजों की सेवा का मौका मानो भाग्य बनाने का मौका –डॉक्टर स्वास्ति सिंन्हा
-नर्सो का स्थान डॉक्टर से भी ऊपर –डॉक्टर संतोष कुमार
मोतिहारी, अशोक वर्मा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नगर के बनियापट्टी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा अस्पताल चौक स्थित डॉक्टर स्वस्ति सिंन्हा वात्सल्य नर्सिंग होम में 40 नर्स,डॉक्टर,कंपाउंडर एवं स्टाफ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर स्वस्ति सिंन्हा ,वरिष्ठ नर्स चंद्रप्रभा देवी, डॉ संतोष कुमार, बीके विभा, बीके अशोक वर्मा,बीके करुणा, ने दीप प्रज्जवलित कर किया.
संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बीके विभा ने कहा कि किसी भी क्लीनिक नर्सिंग होम या अस्पताल में नर्स पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है, बहुत कष्ट में मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, नर्स के मीठे बोल,स्नेह हीं उसका प्राथमिक उपचार होता है. आत्मिक प्रेम से उसकी आधी बीमारी ठीक हो जाती है। जो सच्चे और संवेदनशील सेवाधारी होते है उन्हें परमात्मा का वरदान प्राप्त होता है, वे उनकी झोली भर देते है।
डॉक्टर स्वास्ति सिन्हा ने कहा कि किसी को भी अगर मरीज की सेवा करने का मौका मिलता है तो उसका भाग्य बनता है,क्योंकि उसकी सेवा से मरीजों के चेहरे पर खुशी आ जाती है। ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के उत्तर बिहार प्रभारी बी के अशोक वर्मा ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी क़े अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा 20 प्रभाग संचालित है, इसमें एक मेडिकल विंग है।
उसके द्वारा मेडिकल सेवा से जुड़े हुए सभी लोगों में आध्यात्मिक शक्ति भरी जाती है और आज हम लोग यहां परमात्मा से शक्ति लेकर आपको देने आए हैंl श्री वर्मा ने कहा कि बदलते दौर में डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी आ गई है।
डॉक्टर संतोष कुमार ने कहा कि नर्सो का स्थान डॉक्टर से भी आगे है। संबोधित करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन राउत, संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र सिंन्हा,बीके रीना थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन करते हुए बी के करुणा ने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदा हो या स्वाभाविक बीमारी हर जगहो पर नर्स और मेडिकल स्टाफ जान जोखिम मे डालकर सेवा करते हैं।
समाज उनका हमेशा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में बीक़ेआशा माता, बीके सारिका,बीके मंजू रक्सौल, बीके राजीव कुमार आदि थे. सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से चंद्रप्रभा देवी, मनी कुमारी, शिवानी सिंह, प्रतिमा देवी,अनीता ओझा,नेहा गुप्ता एवं नर्सिंग होम के कई अन्य स्टाफ थे।
21
