गयाजी। जिला अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी गयाजी पूर्वी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक तैयारी की समीक्षा की गई है। इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की, जबकि संचालन महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी द्वारा किया गया हू। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उपस्थित रहे।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं कई राज्यों के माननीय मुख्यमंत्री कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गयाजी जिला पूर्वी संगठन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।
गयाजी टाउन, बोधगया, अतरी एवं वजीरगंज, बेला विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 70 बड़ी गाड़ियों और 100 छोटी गाड़ियों के माध्यम से कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री के अभिभाषण को सुनेंगे और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे।
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला मंत्री नीरज निश्चल उर्फ मुनीलाल, पम्मी सिंह देवानंद पासवान, अमित लोहानी, ऋषि लोहानी, बंटी वर्मा, राजनंदन प्रसाद गांधी, उपेंद्र पासवान, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, सोनू कुमार, मोहन शर्मा, पवन कुमार, वेद प्रकाश, दीनानाथ प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
31
