गया जी। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर गया जिला पूर्वी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस अवसर पर गया टाउन स्थित टावर चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया और विजय उत्सव मनाया है।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी इसी तरह जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की सफलता का जश्न मनाया है।
इस मौके पर अधिवक्ता मुकेश शर्मा, महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, प्रेम सागर, धीरू, राजेश मस्तान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू यादव, पम्मी सिंह, गुजा सिंह सोनू कुमार, हरि यादव, कुंजन मिश्रा, नागेन्द्र चंद्रवंशी, रौनक सेठ, अमर शेखर, मुकेश चंद्रवंशी, करुणा सिंह, शिवनारायण, ऋषि लोहानी, मनोज कुमार, दीनानाथ जी सहित अन्य मौजूद रहे हैं।
16
